हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2023 / Mukhyamantri Van Vistar Yojana 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना’ की शुरुआत की है, जो भूस्खलन को रोकने में सहायक होगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने 25 जुलाई 2023 को एक नई योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना.” इस योजना का उद्देश्य है हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना। इस योजना के तहत भूस्खलन को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे और पहाड़ों की ढलान की मिट्टी और पत्थरों को खिसकने से रोका जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने अपने कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है। इस योजना के आरंभ से राज्य में वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा, जिससे न केवल राज्य को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
हिमाचल मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2023 –
25 जुलाई 2023 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा और इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। “एचपी मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” के तहत राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों और पहाड़ियों को सम्मिलित करके हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से इन इलाकों को पूरी तरह से हरित बनाया जाएगा। इसके साथ ही, तीखी ढलान में भूस्खलन आदि को रोकने के लिए भी उपाय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए बताया है कि एक विशेष कार्यबल का गठन किया जाएगा, जिसका प्रमुख अरण्यपाल, वन सहायक और वन बल की अध्यक्षता में होगा। इस कार्यबल का उद्देश्य इस योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण किए जाने वाले क्षेत्रों का रखरखाव करना होगा।
#GreenCover#GreenArea#greenhimachal#GreenStateHimachal pic.twitter.com/pERDAacMhs
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 26, 2023
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के बारे में जानकारी –
योजना का नाम | Mukhyamantri Van Vistar Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा |
योजना की घोषणा | 25 जुलाई 2023 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | बंजर चोटियों एवं पहाड़ों पर हरित आवरण को बढ़ावा देना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Himachal Pradesh Mukhyamantri Van Vistar Yojana का उद्देश्य –
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में, जहां बंजर चोटियां और पहाड़ी क्षेत्र स्थित हैं, वृक्षारोपण करके उन्हें पूरी तरह से हरित आवरण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में वृक्षारोपण के साथ-साथ इन क्षेत्रों के रखरखाव का काम भी किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण और रखरखाव का कार्य आउटसोर्सिंग के आधार पर किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा। इससे न केवल राज्य की जनता को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं –
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंग सुक्खू ने 25 जुलाई 2023 को “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” को मंजूरी प्रदान की है।
- इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों और पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस योजना से हिमाचल प्रदेश को हरियाली प्राप्त होगी।
- “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” के अंतर्गत चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण और रखरखाव का काम आउटसोर्सिंग के आधार पर किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि पौधारोपण और उनके रखरखाव का काम भी किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा की जाएगी, भूस्खलन से पहाड़ की ढलान की मिट्टी और पत्थरों को खिसकने से रोका जाएगा।
- “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
HP Mukhyamantri Van Vistar Yojana के लिए पात्रता –
- मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- वृक्षों का रखरखाव करने के लिए स्थानीय लोगों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Van Vistar Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु स्थानीय लोगों को वृक्षों का रखरखाव करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। यानी कि कॉन्टैक्ट बेस पर लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। जैसी सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना FAQs
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने कार्य किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
Mukhyamantri Van Vistar Yojana को 25 जुलाई 2023 को शुरू करने के लिए मंजूरी दी गई।
Mukhymantri Van Vistaar Yojanaको हिमाचल प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों का चयन सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जाएगा।
Other Link :-