मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्यप्रदेश 2023: लिस्ट, पंजीयन, राशि (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana MP in Hindi)

मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्यप्रदेश 2023: लिस्ट, पंजीयन, राशि (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana MP in Hindi)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना”. इससे असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं, तो आपको इस योजना के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस योजना के तहत आवेदन करने से आप इसके लाभान्वित हो सकते हैं। हमने इस आर्टिकल में योजना की पूरी जानकारी दी है, साथ ही आवेदन करने का तरीका भी बताया है। आइए विस्तार से जानें कि “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना” क्या है और इसमें आवेदन कैसे करें।

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना
राज्य मध्यप्रदेश
किसने शुरू की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थी मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर
उदेश्य मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देना
आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर अभी जारी नहीं

 

Table of Contents

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना क्या है (What is Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana)

मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश राज्य के लोगों के लिए “जन कल्याण संबल योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लाभ मिलेगा। सरकार ने योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के गरीब लोगों को गवर्नमेंट द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। यह योजना के दूसरे नाम को “मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना” भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से लोगों को एक विशेष कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे “जन कल्याण संबल कार्ड” के नाम से पहचाना जाएगा। यह कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा।

मुख्यमंत्री संबल 2.0 योजना क्या है (What is Sambal 2.0)

वर्ष 2020 में 16 मई को, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी ने “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना” को मध्य प्रदेश राज्य के सभी लाभार्थियों के लिए पुनः शुरू किया। इस योजना के शुरू होने के साथ साथ, सरकार ने घोषणा की है कि लगभग 27000 से भी अधिक मजदूरों के बैंक खातों में योजना के अंतर्गत 6 अरब रुपए का ट्रांसफर किया जाएगा।

एमपी संबल कार्ड क्या है (What is MP Sambal Card)

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत जो लोग आवेदन करते हैं और चयनित होते हैं, उन्हें एक कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसे मध्यप्रदेश संबल कार्ड कहा जाता है। इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि आप मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हों, और आपके पास 1 हेक्टेयर से अधिक खेती करने योग्य जमीन हो, और आप इनकम टैक्स भरने की श्रेणी में नहीं आते हों।

लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना का उद्देश्य (Objective)

यह योजना मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली है, लेकिन कई बार मजदूरों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना की शुरुआत की है, जिससे असंगठित क्षेत्र के मजदूर भी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें। योजना के तहत सरकार का उद्देश्य है सभी मजदूरों का पंजीकरण कराना और उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य सुविधाओं से भी लाभान्वित करना।

मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना की विशेषताएं (Key Features)

  1. गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुविधा प्रदान की जाएगी।
  2. योजना से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
  3. अन्य लाभार्थियों के लिए एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा।
  4. बिजली बिल बकाया व्यक्तियों के लिए बिजली बिल का माफ़ी किया जाएगा।
  5. खेती से संबंधित साधनों की खरीदारी के लिए लोन दिया जाएगा।
  6. मृत्यु को प्राप्त हो चुके व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  7. योजना में चयनित लोगों को संबल कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  8. शामिल महिलाओं को गर्भवती होने पर भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना

एमपी संबल कार्ड डाउनलोड करने से लाभ (MP Sambal Card Benefit)

  • जब आप मध्यप्रदेश संबल कार्ड डाउनलोड करते हैं, तो आप इसी कार्ड के माध्यम से योजना और अन्य योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से गर्भवती महिलाएं प्रसूति सुविधा प्राप्त कर सकती हैं, जिसमें ₹16000 भी दिया जाता है।
  • श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का विकल्प भी योजना में दिया गया है। इसके कारण बच्चे इस कार्ड का उपयोग करके शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
  • दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को हेल्थ बीमा के रूप में इस कार्ड का उपयोग करने की सुविधा है, जिसमें ₹400000 दुर्घटना में मृत्यु होने के लिए, ₹200000 सामान्य मृत्यु के लिए, ₹200000 स्थाई अपंगता के लिए, ₹100000 आंशिक स्थाई अपंगता के लिए और ₹5000 अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किया जाता है।
  • संभल कार्ड का उपयोग अंत्येष्टि सहायता और निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी किया जा सकता है।
  • इस कार्ड के लिए किसी भी खर्च की जरूरत नहीं होती है। यह संबल कार्ड जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत आने वाली अन्य योजनाओं का भी फायदा उठाने की सुविधा प्रदान करता है।

संबल योजना के तहत आने वाली योजनाएं (Yojana Under Sambal 2.0)

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, इस योजना के अंतर्गत टोटल 8 प्रकार की योजनाएं आती है जिनके नाम आपको नीचे बताए गए हैं।

  • अंत्येष्टि सहायता योजना।
  • शिक्षा प्रोत्साहन योजना।
  • अनुग्रह सहायता योजना।
  • सरल बिजली बिल योजना।
  • रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना।
  • बकाया बिजली बिल माफ़ी योजना।
  • निशुल्क चिकित्सा प्रसूति सहायता योजना।
  • उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना।

एमपी मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेतु पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना के लिए मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी पात्र होंगे।
  • योजना के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही पात्र होंगे।
  • योजना के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे जिनके पास बीपीएल कार्ड होगा।
  • सिर्फ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही योजना के लिए पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेतु दस्तावेज (Documents)

  • बीपीएल कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Portal)

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप योजना में आवेदन भी कर सकते हैं, साथ ही योजना के बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना आवेदन फॉर्म (Application Form)

यदि आप जन कल्याण संबल योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको जनकल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। वहां पर आपको फॉर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। उसी जगह पर आपको योजना का एप्लीकेशन फॉर्म मिलता है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए पहले व्यक्ति को किसी भी ब्राउज़र में योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन की पहचान की पुष्टि आधार ईकेवाईसी से करे” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, समग्र आईडी और कैप्चा कोड को निश्चित जगह में भरें और “समग्र से आवेदक का विवरण प्राप्त करें” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब, आपके डिवाइस पर पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अंत में, “नेक्स्ट” बटन पर क्लिक करें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें।

इस प्रक्रिया के बाद, आपका मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा। आपको आगे की सभी जानकारी अपने फोन नंबर और ईमेल आईडी पर समय समय पर प्राप्त होती रहेगी।

संबल योजना पंजीयन स्थिति कैसे देखें (How to Check Status)

यदि आपने इस योजना के लिए जारी किए गए पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लिया है, तो अपने पंजीकरण की स्थिति को जानने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप का पालन करना होगा।

पंजीयन की अवस्था को जानने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा। होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको नीचे की ओर पंजीयन वाले ऑप्शन में “पंजीयन की स्थिति जांचें” वाला लिंक मिलेगा, जिसे आपको क्लिक करना है। आपकी स्क्रीन पर पंजीयन की स्थिति का पेज ओपन हो जाएगा, जहां पर निश्चित बॉक्स में आपको 9 अंकों की समग्र आईडी और कैप्चा कोड को भरना होगा और फिर जानकारी देखें वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपके डिवाइस पर पंजीयन स्टेटस दिखाई देगा।

संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे (How to Download Sambal Card)

इस योजना में जो लोग लाभार्थी के तौर पर चुने जाते हैं उन्हें एक संबल कार्ड प्रदान किया जाता है परंतु बताना चाहते हैं कि, वर्तमान के समय में आप इस पोर्टल के माध्यम से संबल योजना पंजीयन प्रमाण पत्र अर्थात संबल कार्ड को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने नजदीक में मौजूद गवर्नमेंट ऑफिस से इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। जब पोर्टल पर कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आ जाएगी, तो प्रक्रिया इसी आर्टिकल में अपडेट कर दी जाएगी।

संबल कार्ड कौन डाउनलोड कर सकता है (Who is Eligible for Sambal Card)

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, जिन लोगों ने इस योजना में अपना पंजीकरण करवाया हुआ है और जिन लोगों का नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है वह लोग संबल कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी संबल योजना पंजीयन लिस्ट कैसे देखें (Check Registration Beneficiary List)

मध्यप्रदेश संबल योजना पंजीयन लिस्ट को देखने के लिए आपको इस योजना के पोर्टल पर चले जाना होता है। पोर्टल में जाने के बाद आपको लॉगइन होना होता है और डैशबोर्ड पर जाने के बाद आपको निश्चित बॉक्स में 9 अंकों की समग्र आईडी को डालकर सबमिट

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

बताना चाहते हैं कि, इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल के समय में डाउन चल रही है और उसे दूसरे लिंक पर डायवर्ट किया जा रहा है। इसीलिए अभी हम आपको योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर के बारे में बता पाने में असमर्थ है। जैसे ही वेबसाइट फिर से काम करने लगेगी वैसे ही हम इसी आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का टोल फ्री नंबर प्रदान करेंगे ताकि आप नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सके या फिर शिकायत दर्ज करवा सके।

होमपेज यहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

FAQ:-

प्रश्न: संबल योजना में अपना नाम कैसे देखें?

उत्तर: आप इस योजना के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योजना में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

प्रश्न: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना किसके लिए शुरू की गई है?

उत्तर: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर भाइयों के लिए शुरू की गई है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे?

उत्तर: दस्तावेज की सूची इस आर्टिकल में दी गई है।

प्रश्न: जनकल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: जनकल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ है।

प्रश्न: जनकल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: जनकल्याण संबल योजना का हेल्पलाइन नंबर जल्द ही लांच होगा।

Leave a Comment