BPSC 71th Vacancy 2025: 1,298 पदों की जानकारी यहाँ दे गयी है, क्लिक करके देखे पूरी जानकारी
BPSC 71वीं भर्ती 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत 1,298 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और आवेदन 2 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक किए जा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको BPSC 71वीं परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां जैसे योग्यता मानदंड, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पद विवरण विस्तार से उपलब्ध कराएंगे।
BPSC 71th Vacancy 2025 Overview
भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
परीक्षा नाम | 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 |
कुल पद | 1,298 पद |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 2 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
BPSC 71th Vacancy 2025 Notification
BPSC ने 71वीं परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिये राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,298 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होकर 30 जून 2025 तक चलेगी। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
BPSC 71th Vacancy 2025 Important Dates
Event | Dates |
Bihar 71th Notification Release | 30 May 2025 |
Bihar 71th Form Start Date | 02 June 2025 |
Bihar 71th Last Date | 30 June 2025 |
Bihar 71th Exam Date | 30 August 2025 |
BPSC 71st Recruitment 2025 Age Limit :
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा निम्नलिखित निर्धारित की है:
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु (01 अगस्त 2025 तक) |
---|---|---|
सामान्य (पुरुष) | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
सामान्य (महिला), पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
अनुसूचित जाति (पुरुष/महिला), अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
- सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त आयु छूट भी लागू है।
आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होकर 30 जून 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BPSC 71वीं वेकेंसी 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज Documents
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र (EWS के लिए)
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक के हस्ताक्षर
BPSC 71वीं वैकेंसी 2025 आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (General) | ₹600/- |
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) | ₹150/- |
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) | ₹150/- |
सभी महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग) | ₹150/- |
BPSC 71वीं वैकेंसी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप BPSC 71वीं भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें। ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी नीचे दिया गया है।
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Apply Online” सेक्शन खोजें।
- वहां दिए गए BPSC 71वीं भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म भरने के बाद “Register” बटन पर क्लिक करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें।
- अब लॉगिन पेज पर जाकर अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी विवरण एक बार ध्यान से जांच लें।
- अंत में अपनी जाति के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
इस प्रकार आप आसानी से BPSC 71वीं भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।