Haryana Ration Card Download List हरियाणा में राशन कार्ड की नई सूची हुई जारी

Haryana Ration Card Download List हरियाणा में राशन कार्ड की नई सूची हुई जारी

हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड 2025: हरियाणा सरकार समय-समय पर पात्र नागरिकों के लिए नई राशन कार्ड सूची जारी करती है। इस सूची में उन परिवारों को शामिल किया जाता है जो सरकार की तय की गई पात्रता शर्तों पर खरे उतरते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने Haryana Ration Card New List 2025 ऑनलाइन जारी की है।

राज्य के निवासी अब इस सूची को हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी फैमिली आईडी के माध्यम से भी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में विस्तार से दी गई है। कृपया इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

हरियाणा सरकार प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार ने “अंत्योदय का उदय” की भावना को ध्यान में रखते हुए बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी की आय सीमा में वृद्धि की है।

पहले केवल वे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹1,20,000 तक थी, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल किया जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब इस आय सीमा को बढ़ाकर ₹1,80,000 कर दिया गया है। यानी अब जिन परिवारों की सालाना आय ₹1,80,000 से कम है, वे बीपीएल श्रेणी में योग्य माने जाएंगे।

लेख  का नाम हरियाणा राशन कार्ड नई सूची 2025
जारीकर्ता हरियाणा खाद्य विभाग
वर्ष 2022
लाभार्थी राज्य के गरीब वर्ग के नागरिक
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in/

 

हरियाणा सरकार की सख्ती के चलते अब फर्जी तरीके से बने ‘गरीब’ परिवारों पर कार्रवाई का असर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने वाले करीब 1,17,361 परिवारों को बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची से बाहर कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अपने फर्जी राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर करने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद इन राशन कार्डों को रद्द कर दिया गया और संबंधित परिवारों से वसूली (रिकवरी) की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अब इन सभी परिवारों से सरकारी लाभ की वापसी के लिए सरकार वसूली की कार्यवाही कर सकती है।

s

Haryana Ration Card बनवाने के लिए आय ?

जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये तक है, उन्हें अंत्योदय (AAY) राशन कार्ड दिया जाएगा। वहीं, जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख से 1.80 लाख रुपये के बीच है, वे बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड के पात्र होंगे। सभी योग्य लाभार्थियों को इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Haryana Ration Card के प्रकार

हरियाणा राशन कार्ड के प्रकार निम्नलिखित हैं:

  1. अंत्योदय (AAY) राशन कार्ड
    सबसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जारी किया जाता है।

  2. बीपीएल (BPL) राशन कार्ड
    गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए।

  3. एपीएल (APL) राशन कार्ड
    आम जनता या आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों के लिए।

  4. विशिष्ट (Special) राशन कार्ड
    कुछ विशेष श्रेणियों के लिए जैसे सरकारी कर्मचारी या विशेष लाभार्थी।

Leave a Comment