Krishi Sakhi Yojana 2024: देश की 90,000 महिलाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, हर महीने 80 हजार तक कमाएंगी

Krishi Sakhi Yojana 2024: देश की 90,000 महिलाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, हर महीने 80 हजार तक कमाएंगी

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की ट्रेनिंग देने के लिए ‘कृषि सखी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्घाटन मंगलवार, 15 जून 2024 को वाराणसी में किया गया, जहां पीएम मोदी ने कृषि सखियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़े और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। तो आइए जानते हैं कि कृषि सखी योजना क्या है, इस योजना से किसानों को क्या लाभ होगा और कितनी ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। इन सभी जानकारियों के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Krishi Sakhi Yojana 2024 Kya Hai ?

भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘कृषि सखी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कृषि से संबंधित विभिन्न कार्यों जैसे मृदा परीक्षण, बीज प्रसंस्करण, जैविक खाद निर्माण, फसल संरक्षण और कटाई आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल किसानों की सहायता करेंगी बल्कि कृषि क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त कर उचित आय भी अर्जित कर सकेंगी। प्रशिक्षण के बाद, महिलाएं ‘कृषि सखी’ बनकर गांवों में कृषि उद्यमी बन सकती हैं। वे अन्य किसानों को सलाह देने के साथ-साथ अपना खुद का कृषि व्यवसाय शुरू कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकती हैं।

कृषि सखी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Krishi Sakhi Yojana
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
संबंधित विभाग कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय
लाभार्थी देश की महिलाएं
उद्देश्य किसानों को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करना
लाभ ग्रामीण इलाकों की बहनों को प्रशिक्षण देकर कृषि सखी तैयार करना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी।

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार ने ‘कृषि सखी योजना’ शुरू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करना है। इस योजना के तहत, कई महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें ‘कृषि सखी’ के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि वे खेती के विभिन्न कार्यों में किसानों का सहयोग कर सकें। इसके माध्यम से, वे सालाना 60 से 80 हजार रुपए की अतिरिक्त कमाई कर सकेंगी। यह योजना कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर अपना जीवन बेहतर बना सकेंगी।

कृषि सखी योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि विशेषज्ञता उपलब्ध कराना है, जिसके लिए ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे न केवल महिलाओं का खेती में योगदान बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस योजना से किसान परिवारों की आय में भी वृद्धि होगी, क्योंकि इसमें उन महिलाओं को चुना जाएगा जो खेती की समझ रखती हैं। इस योजना के तहत कृषि सखियों को विभिन्न कृषि पद्धतियों के बारे में व्यापक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे किसानों को प्रभावी ढंग से सहायता और मार्गदर्शन देने के लिए तैयार होंगी।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, महिलाएं एक वर्ष में 60 हजार से 80 हजार रुपए तक की कमाई कर सकती हैं। अब तक 70,000 में से 34,000 कृषि सखियों को पैरा एक्सटेंशन एक्टिविस्ट के रूप में सर्टिफिकेट दिया जा चुका है।

पहले चरण में इन राज्यों में शुरू होगी कृषि सखी योजना

केंद्र सरकार का लक्ष्य देश की तीन करोड़ महिलाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से लखपति बनना है जिनमें से एक करोड़ महिलाओं का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है बाकी 2 करोड़ महिलाओं को कृषि सखी योजना के माध्यम से सशक्त और स्वतंत्र बनाया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि और ग्रामीण मंत्रालय मिलकर इस योजना को चलाएंगे। एक समझौता ज्ञापन पर भी इन दोनों मंत्रालय ने हस्ताक्षर किया है। देश के 12 राज्यों में कृषि सखी योजना का पहला चरण शुरू कर दिया गया है। जोकि निम्नलिखित हैं।

  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • मेघालय
  • आंध्र प्रदेश
  • झारखंड

90,000 महिलाओं को दिया जाएगा कृषि प्रशिक्षण

इस योजना को देश के 12 राज्यों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 90 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि विभागों द्वारा प्रदान किया जाएगा। अब तक, कृषि सखी कार्यक्रम के तहत 34,000 से अधिक महिलाओं को पैरा एक्सटेंशन कर्मियों के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है। इन कृषि सखियों को इसलिए चुना गया है क्योंकि उनके पास खेती का अच्छा ज्ञान होता है। कृषि पैरा एक्सटेंशन में शामिल होने के बाद, महिलाओं को 56 दिनों की प्रशिक्षण दी जाएगी, जिसमें उन्हें भूमि की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक की इकोलॉजिकल प्रैक्टिस सिखाई जाएगी।

Krishi Sakhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • किसानों की सहायता के लिए ग्रामीण इलाके की बहनों को प्रशिक्षण देकर कृषि सखी के रूप में तैयार किया जाएगा।
  • खेती में अलग-अलग कामों के माध्यम से किसानों का सहयोग कर कृषि सखी 60 से 80 हजार रुपए तक की सालाना अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होगी।
  • Krishi Sakhi को प्रतिमाह संसाधन शुल्क भी मिलेगा।
  • इस योजना को पहले चरण में देश के 12 राज्यों में लागू किया जाएगा।
  • कृषि सखी योजना के तहत पहले चरण में लगभग 90,000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • किसान फील्ड स्कूलों का आयोजन, बीज बैंक की स्थापना और मैनेजमेंट, मृदा स्वास्थ्य, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुधन प्रबंधन की मूल बातें, बायो इनपुट की तैयारी उपयोग एवं बायो इनपुट दुकानों की स्थापना और बुनियादी संचार कौशल के बारे में बताया जाएगा।
  • यह योजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के कौशल को बढ़ावा मिलेगा।
  • कृषि सखी योजना के माध्यम से खेती में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कृषि सखी योजना 2024 के लिए पात्रता

  • कृषि सखी योजना का लाभ केवल भारतीय महिलाएं ही प्राप्त कर सकेंगी।
  • देश की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • कृषि सखी योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पात्र होगी।
  • इस योजना को देश के 12 राज्यों में लागू किया गया है।

Krishi Sakhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

कृषि सखी योजना के अंतर्गत आवेदन महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

कृषि सखी योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • कृषि शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको कृषि सखी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म सहित दस्तावेजों को वापस वही जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आवेदन पत्र जमा करते समय आपको एक रसीद दी जाएगी।
  • जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच हो जाएगी। सही पाए जाने पर आपको कृषि सखी के रूप में चयनित किया जाएगा।

FAQs

कृषि सखी योजना की शुरुआत कब की गई?

कृषि सखी योजना की शुरुआत 15 जून 2024 को की गई।

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य क्या है?

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है ताकि उनके जीवन में सुधार हो सकें।

कृषि सखी योजना के तहत कितनी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी?

कृषि सखी योजना के तहत आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर खेती के तरीकों के बारे में 90,000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

Leave a Comment